बॉलीवुड अदाकारा सुचित्रा सेन का निधन..

सुचित्रा सेन

अपने समय की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन का शुक्रवार की सुबह कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहीं सुचित्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ.
सुबह करीब 8:25 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. सुचित्रा सेन 82 साल की थीं और बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों में भी काम किया था. बेटी मुनमुन सेन गुरुवार पूरी रात उनके साथ ही थीं और सुबह ही सुचित्रा के पास से गईं थी. फेंफेड़े में इनफेक्शन के चलते उन्हें 24 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था.

Comments