नाबालिग लड़की का अपहरण

सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शर्मा टोला से तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपहृत लड़की के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि रविवार की सुबह उनकी 11 वर्षीय पुत्री घर से बाहर शौच के निकली थी। इसी दौरान रोहित शर्मा, रमेश शर्मा ने जबरन मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया। उन्होंने पुत्री की हत्या करने की आशंका जतायी है। लड़की के पिता ने बताया कि पूर्व में आरोपी रोहित शर्मा द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ किया गया था। जिसको लेकर पंचायत भी हुआ पंचायत में आरोपी को लड़की के ईद-गिर्द नहीं रहने की चेतावनी देकर छोड़ा गया था। बावजूद आरोपी के लड़की के समीप मंडराता रहता था और उसके बाद आरोपी ने रविवार को लड़की का अपहरण कर लिया। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक झा ने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं। हालांकि लड़की की बरामदगी हेतु छापेमारी जारी है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Comments