ठंड जारी

सहरसा - सुपौल - मधेपुरा सहित पुरे कोशी इलाके मे पड़ रही भीषण ठंड और पछुआ हवा के कारण लोगो का जीना मुहाल हो गया हैं।दिन भर चल रहे सर्द हवाओ के कारन लोग कपकपी से परेशान हैं। बात करे यदि तापमान की तो रविवार को न्यूनतम तापमान लगभग 9° सेल्सियस रहा।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों मे भी ठंड यूँ ही जारी रहने की सम्भावना हैं। इस ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबो को हो रही हैं।सरकारी पदाधिकारियों द्वारा सही जगह अलाव की व्यवस्था ना किये जाने के कारण गरीबो की स्थिति दुखमय हो गई हैं।जिस कारन विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों सहित निजी क्लिनिको मे ठंड पीड़ित मरीजो की संख्या मे बढ़ोतरी हो गई हैं।

Comments